देश

छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, भूपेश बघेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Chhattisgarh steel plant blast: छत्तीसगढ़ के बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है. यह घटना बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई है. बता दें कि प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे में हुए जोरदार विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हादसा इतना भयावह था कि पांच मजदूर मौके पर ही दम तोड़ गए. विस्फोट के बाद गर्म कोयला और राख बाहर निकलकर सफाई कर रहे मजदूरों पर गिर गई जिससे वे बुरी तरह झुलस गए.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों व प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

दरसल, मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे तभी सुबह के समय भट्ठे में अचानक विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं आसमान में फैल गया. गर्म कोयला और राख की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गए. पुलिस का कहना है कि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन सुरक्षा उपकरणों और रखरखाव में चूक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है जिससे मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: 26 January पर खास AI चश्मे में दिखेगी दिल्ली पुलिस, 65 हजार अपराधियों की करेगा पहचान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा कि बलौदाबाजार के बकुलाही इलाके में स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाके की दुखद खबर मिली है. इस भयानक हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की. बघेल ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा मिले घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

48 seconds ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

23 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

36 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago