देश

UP News: गो सेवकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, बढ़ाई गई भरण-पोषण की राशि

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार गायों के हित के लिए कार्य कर रही योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है. शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के प्रबंधन की समीक्षा करने के बाद सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने गौ सेवकों को उपहार देते हुए घोषणा की है कि निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए अब 50 रुपए प्रति गोवंश दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने किसी तरह का बकाया न रहने के भी निर्देश दिए हैं. बता दें कि वर्तमान में 30 रुपए प्रति गोवंश की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि, निराश्रित गोवंश संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं. वर्तमान में 6,889 निराश्रित गोवंश स्थलों में 11.89 लाख गोवंश संरक्षित हैं. बता दें कि अब तक 1 लाख 85 हजार से अधिक गोवंश इस योजना के तहत गो-सेवकों को सुपुर्द किए गए हैं और गोवंश संरक्षण के लिए संचालित मुख्यमंत्री सहभगिता योजना के भी आशा के मुताबिक परिणाम सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें- 60 फीसदी लोग गुस्से में आकर कर रहे हैं आत्महत्या, KGMU के सर्वे में हुआ खुलासा

लंपी वायरस से बड़ी संख्या में पशुधन की हुई है हानि

मुख्यमंत्री ने लंपी वायरस का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन की हानि देखने को मिली है. उन्होंने लंपी वायरस के प्रसार को रोकन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा. स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशु मेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए और अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए.

पशुपालकों को दी जाए पूरी जानकारी

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्पी वायरस को लेकर पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए. गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए. मुख्यमंत्री ने लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

26 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

27 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

27 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

34 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

43 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago