देश

Ayodhya International Airport से नवंबर में शुरू होंगी उड़ानें, DGCA कर रहा तैयारी

Ayodhya International Airport: रामनगरी अयोध्या में मंदिर से लेकर एयरपोर्ट तक का काम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. खबर सामने आ रही है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवम्बर में उड़ाने शुरू हो जाएंगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. यहां से इंडिगो एयर लाइंस के साथ ही स्पाइस जेट, एयर इंडिया और बुद्धा एयर लाइंस अपनी उड़ान शुरू करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं. वहीं जनवरी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और इससे पहले ही एयरपोर्ट को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.

इस सम्बंध में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (एमपीएस) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि यहां से पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा रही है. फिर यात्रियों की आमद और मांग को देखते हुए अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. उन्होंने ये भी बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नवंबर 2023 से ही उड़ाने शुरू कर दी जाएंगी. विनोद कुमार ने एयरपोर्ट को लेकर आगे जानकारी दी कि अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का निर्माण अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा और कोशिश पूरी की जा रही है कि टर्मिनल का बचा 25 फीसदी काम भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए ताकि जनवरी से पहले लोगों को इसकी सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़ें– G20 Summit: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे के ऐलान से चीन पर नकेल कसने की तैयारी, मोदी-बाइडेन की जुगलबंदी पड़ेगी ड्रैगन पर भारी!

रनवे निर्माण कार्य हुआ पूरा

विनोद कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि 2200 मीटर लंबा रनवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जब एयरपोर्ट के विस्तार में दूसरे फेज का काम शुरू होगा तो रनवे की लंबाई 3125 मी और तीसरे फेज के निर्माण में इसकी लंबाई 3750 मी तक की जाएगी. इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएगी, लेकिन फिलहाल पहले चरण को शुरू करने के लिए सारा फोकस किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द निर्माण पूरा हो जाए और डोमेस्‍टिक फ्लाइट्स शुरू की जा सके. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि टर्मिनल का निर्माण अक्टूबर में पूरा होते ही डीजीसीए से उड़ानें शुरू करने की अनुमति के लिए आवेदन किया जाएगा. इसी के बाद डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी और फिर उड़ानें शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी.

821 करोड़ की लागत से बन रहा है एयरपोर्ट

विनोद कुमार ने एयरपोर्ट से जुड़ी और मुख्य बातों की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का बजट 321 करोड़ का है. वहीं दूसरे और तीसरे फेज के निर्माण में अतिरिक्त फंड लगेगा. इस तरह से पूरा एयरपोर्ट 821 एकड़ जमीन पर बनेगा. उन्होंने एयरपोर्ट की जमीन को लेकर कहा कि एयरपोर्ट को 799 एकड़ जमीन मिल चुकी है और आगे जमीन के लिए प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

5 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

21 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago