देश

Bihar News: चिराग पासवान का ऐलान, लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज यानी रविवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी मजबूती से उतरेगी और चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान ने साफ किया कि लोजपा (रामविलास) राज्य में सत्ता में भागीदारी के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी.

सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के संकेत

चिराग ने कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है और युवाओं व किसानों के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच मजबूत विकल्प बन रही है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, हालांकि अंतिम फैसला गठबंधन की स्थिति को देखकर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: जानिए क्यों स्कूल की छत पर चढ़ा शिक्षक, कहने लगा जान दे दूंगा?

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “बिहार में विकास पूरी तरह ठप है. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है. ऐसे में राज्य को नई सोच और युवा नेतृत्व की ज़रूरत है.” उन्होंने खुद को उस बदलाव का चेहरा बताया.

NDA में रहने या अलग लड़ने पर संशय बरकरार

जब उनसे पूछा गया कि लोजपा (रामविलास) NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या अलग से, तो उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा जल्द ही पार्टी की रणनीतिक बैठक के बाद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भाजपा और लोजपा के बीच सीटों को लेकर सौहार्दपूर्ण बातचीत चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

35 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago