देश

“मंत्री पद को लात मार दूंगा”, चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरे लिए सिद्धांत सर्वोपरि

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और अगर संविधान या आरक्षण के साथ खिलवाड़ होता है, तो वह मंत्री पद को लात मार देंगे, जैसे उनके पिता रामविलास पासवान ने किया था.

मेरे सिद्धात सर्वोपरि

चिराग पासवान ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी गठबंधन में रहें या मंत्री पद पर, उनके सिद्धांत सबसे ऊपर हैं. उनका यह बयान न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी गंभीरता को दर्शाता है.

Chirag Paswan बोले- झारखंड में LJP मजबूत

Chirag Paswan ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बारे में सभी विकल्पों पर चर्चा हो रही है. उनका कहना है कि एलजेपी का राज्य में मजबूत जनाधार है, और जब उनका जन्म हुआ था, तब झारखंड बिहार का हिस्सा था.

यह भी पढ़ें- 1984 सिख विरोधी दंगा मामला: जगदीश टाइटलर की याचिका पर High Court ने CBI को जारी किया नोटिस

वहीं, बीजेपी झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी आजसू को 11 सीटें देने के लिए राजी है. सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago