देश

‘शिष्य से ही मुझे खतरा है..’, आशुतोष ब्रह्मचारी के दावे पर रामभद्राचार्य के बयान से आया ट्विस्ट; क्या है तुलसी पीठ का ड्रामा?

Rambhadracharya Chitrakoot Tulsi Peeth Controversy: चित्रकूट/जियाउल हक: चित्रकूट के सुप्रसिद्ध तुलसी पीठ (Tulsi Peeth) से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे संत समाज और उत्तर प्रदेश प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और विवादित संत आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एक वीडियो जारी कर अपने ही गुरु, पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की हत्या की साजिश रचे जाने का खौफनाक दावा किया है. उन्होंने इस कथित ‘मर्डर मिस्ट्री’ का सीधा आरोप पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास (जय महाराज) पर लगाया है.

कुकर्म, कब्जे और मर्डर की साजिश (Ashutosh Brahmachari viral video On Rambhadracharya)

बीते 6 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आशुतोष ब्रह्मचारी ने पीएम और सीएम से सीधे दखल की मांग करते हुए कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए है.उन्होंने कहा कि अगर मेरे गुरुदेव रामभद्राचार्य महाराज की हत्या होती है या कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका सीधा जिम्मेदार रामचंद्र दास होगा. वह एक फ्रॉड है और उसने मेरे गुरु को कब्जे में ले रखा है. आशुतोष ने दावा किया कि रामचंद्र दास ने छोटे-छोटे बच्चों (बटुकों) और मालिश करने वालों के साथ कुकर्म किया है.

इतना ही नहीं आरोप है कि रामचंद्र गुरु की कथाओं का सारा पैसा इकट्ठा कर गुजरात में अपने भाई को भेजता है, जो वहां सोने का व्यापार करता है. इसके अलावा मथुरा में अवैध आश्रमों पर कब्जे और फर्जी वसीयत बनाने का भी दावा किया गया है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का पलटवार (Rambhadracharya On Ashutosh Brahmachari)

इस सनसनीखेज वीडियो के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चुप्पी तोड़ी और एक नया वीडियो जारी कर इस पूरे विवाद में एक ‘महा-ट्विस्ट’ ला दिया. मानसिक आघात से गुजर रहे रामभद्राचार्य ने अपने शिष्य आशुतोष के दावों को सिरे से खारिज करते हुए उसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा शिष्य होगा जो अपने गुरु की हत्या के बारे में सोचे? मुझे तो ऐसा लगता है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ही मेरी हत्या कराने का षड्यंत्र रच रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘हमें अलग व्यवस्था दो..’, TMC को निगलने चले बागी, संकट में अभिषेक बनर्जी; कोलकाता से दिल्ली तक क्या चल रहा है?

प्रशासन से जांच की गुहार (Jagadguru Rambhadracharya Maharaj To Police)

रामभद्राचार्य महाराज ने स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी और अपनी तुलसी पीठ की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है. उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी के इन आरोपों को उनकी और पीठ की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है. जगद्गुरु ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की सघन और निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो. फिलहाल, एक-दूसरे पर लग रहे इन संगीन आरोपों (जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है) ने चित्रकूट की शांति को भंग कर दिया है और अब सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

17 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

23 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

36 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

52 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

56 minutes ago