Nashik TCS Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित देश की जानी-मानी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) परिसर में कथित तौर पर चल रहे धर्मांतरण के खेल में एक बहुत बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्य आरोपी निदा खान ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. निदा ने माना है कि वह शिकार बनाई गई हिंदू कामकाजी महिलाओं को नमाज पढ़ने की बाकायदा ट्रेनिंग दे रही थी. जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को इस पूरे रैकेट के पीछे एक सोची-समझी प्लानिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं.
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कंपनी में काम करने वाली उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अपनी निजी या पारिवारिक दिक्कतों की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं. उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता था.
हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी की सातवीं मंजिल (7th Floor) और वहां बना कैफेटेरिया इस पूरे अंतरधार्मिक नेटवर्क का मुख्य हेडक्वार्टर था. यहीं पर बैठकर दानिश, निदा खान और तौसीफ अत्तार नाम के आरोपी पीड़ित महिलाओं को अपने जाल में फंसाते थे और धीरे-धीरे उन्हें इस्लाम की तरफ धकेलते थे.
एसआईटी को जांच के दौरान तकनीकी मोर्चे पर भी बड़ी कामयाबी मिली है. पीड़ित महिला के मोबाइल फोन से इस्लाम धर्म से जुड़ी 37 विवादित ऑडियो क्लिप बरामद हुई हैं. इसके अलावा, उसके फोन में जबरन चार ऐसे मोबाइल ऐप्स इंस्टॉल करवाए गए थे, जो सीधे तौर पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे.
हद तो तब हो गई जब जांच में यह बात भी खुली कि साल 2025 के रमजान के महीने में पीड़िता पर दबाव बनाकर पूरे 30 दिनों के रोजे रखवाए गए थे. सुबह सहरी कब करनी है और शाम को इफ्तार किस वक्त होगा, यह सब भी ये आरोपी ही तय करते थे.
इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी अब तक कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों समेत 106 लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस को उम्मीद है कि निदा खान के इस कबूलनामे के बाद दानिश और तौसीफ के खिलाफ भी शिकंजा कसना तय है, और जल्द ही इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेटवर्क के कई और बड़े चेहरों बेनकाब होंगे.
ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप में शराबबंदी खत्म! आखिर सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला? गुस्से में आए लोग, जानें नए नियम की वजह
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…