CISF Recruitment 2025: अगर आप सेना या पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कांस्टेबल और ट्रेड्समैन पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. खास बात यह है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CISF में कुल 1161 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू होगी और 3 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं.
CISF में कांस्टेबल और ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से परीक्षा पास की हो. उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
CISF कांस्टेबल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए कई चरणों में परीक्षा होगी.
CISF में कांस्टेबल या ट्रेड्समैन पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क है जबकि SC/ST और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है.
ये भी पढ़ें- SBI: बिना परीक्षा एसबीआई में नौकरी पाने का शानदार मौका, पूर्व कर्मचारियों के लिए करीब 1200 पदों पर भर्ती
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…