देश

Ahmedabad Plane Crash: एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हुआ था Air India का विमान, उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में करीब 260 लोगों की मौत हो गई थी. अब  इस पर उड्डयन मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था. लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा. पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी.

मेघानी नगर में क्रैश हुआ प्लेन

ATC के अनुसार जब उसने विमान से संपर्क करने की कोशिश की उसका कोई जवाब नहीं मिला. 1 मिनट के बाद विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर मेघानी नगर दुर्घटनाग्रस्त हो गया…विमान ने इस दुर्घटना से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ाई बिना किसी घटना के पूरी की थी. दुर्घटना के कारण 2.30 बजे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था. जिसे सभी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद 5 बजे खोला गया.”

ब्लैक बॉक्स बरामद

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर बताया कि प्लेन क्रैश मामले की गंभीरता से जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है. विमान हादसे की वजह क्या है, इसकी जानकारी ब्लैक बॉक्स से मिलेगी. 13 जून की शाम को ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया था.

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय समिति, कमेटी में अलग-अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट शामिल

“मैं इस दुर्घटना को महसूस कर सकता हूं”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मैं इस दुर्घटना को महसूस कर सकता हूं, क्योंकि मैंन अपने पिता को एक्सीडेंट में खोया है.” उन्होंने कहा, आगे से ऐसे हादसों न हों, इसको लेकर काम किया जा रहा है. हादसा क्यों हुआ? इसकी जांच फॉरेसिंक और मेडिकल की टीमों के अलावा आईबी भी कर रही है. गृह सचिव के नेतृत्व में एक अन्य कमेटी का गठन किया गया है. तीन महीने के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर गया था, ताकि देख सकूं कि क्या किया जाना चाहिए, क्या सहायता प्रदान की जानी चाहिए और यही गुजरात सरकार का रवैया था. भारत सरकार और मंत्रालय के अन्य लोगों का भी यही रवैया था. जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो हमने देखा कि सभी संबंधित विभागों की टीमें ज़मीन पर काम कर रही थीं, जो भी संभव हो, बचाव करने की कोशिश कर रही थीं, आग को कम करने और मलबे को हटाने की कोशिश कर रही थीं, ताकि शवों को जल्द से जल्द अस्पताल भेजा जा सके. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को तुरंत सक्रिय किया गया, जिसे विशेष रूप से विमानों के आसपास होने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं की जांच करने के लिए बनाया गया था.

AAIB के माध्यम से हो रही तकनीकी जांच से एक महत्वपूर्ण अपडेट कल शाम 5 बजे के आसपास घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स की बरामदगी है. AAIB टीम का मानना ​​है कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग गहराई से जानकारी देने वाली है कि दुर्घटना की प्रक्रिया के दौरान या दुर्घटना से पहले के क्षणों में वास्तव में क्या हुआ होगा, इसकी जानकारी. हम इस बात का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि AAIB द्वारा पूरी जांच के बाद क्या परिणाम या रिपोर्ट सामने आएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago