Bharat Express DD Free Dish

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय समिति, कमेटी में अलग-अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट शामिल

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गया था. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 1 व्यक्ति ही जिंदा बच पाया.

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी- भारत एक्सप्रेस

Air India flight, विमान हादसा, AAIB findings, ईंधन आपूर्ति विफलता, Boeing 787-8 Dreamliner, Cockpit Voice Recorder, पायलट संवाद, शुरुआती जांच रिपोर्ट, अहमदाबाद एयर क्रैश, विमानन दुर्घटना जांच, बोइंग विमान 787-8

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) होने के कारणों की जांच के लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है. यह समिति कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल करके गठित की गई है.

Plane Crash की जांच के लिए समिति गठित

इसकी जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट जारी करके दी है. इस पोस्ट में विमान हादसे की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पोस्ट के मुताबिक, समिति का मुख्य उद्देश्य इस हादसे (Plane Crash) के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मौजूदा नियमों (एसओपी) और दिशा-निर्देशों की समीक्षा करना है. इसके साथ ही, समिति ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए नए और व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने का सुझाव देगी.

बनाए जा सकते हैं नए नियम

पोस्ट में कहा गया है कि यह समिति अन्य संगठनों की ओर से की जा रही जांचों का विकल्प नहीं है. इसका ध्यान केवल भविष्य में हादसों (Plane Crash) को रोकने और उनके प्रबंधन के लिए बेहतर नियम बनाने पर केंद्रित है. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि समिति जल्द ही अपनी जांच शुरू करेगी और समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस कदम से विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है.

टेक ऑफ के तुरंत बाद Plane Crash

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गया था. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 1 व्यक्ति ही जिंदा बच पाया. स्थिति का जायजा लेने प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को घटनास्थल पर गए और वहां की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की थी. उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का भी हाल जाना था.

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: DGCA ने एयर इंडिया को दिए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाने के आदेश

इस बीच, एयर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता के लिए ‘मित्र एवं सहायता केंद्र’ भी स्थापित किया है. यह केंद्र मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और गेटेविक हवाई अड्डे पर स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मदद करना है. इसकी जानकारी एयर इंडिया ने शुक्रवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read