देश

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इनमें पार्टी के सौरभ दास (Saurabh Das detained) और सह-संयोजक आशुतोष रांका भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि CJP के कुछ सदस्य जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर आए और गेट पार करके जंतर-मंतर की ओर चले गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. इस मामले में पुलिस की ओर से FIR दर्ज किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कुछ लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है. पार्टी के सदस्य इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं. हालांकि, जंतर-मंतर पर हुई ताजा कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है.

पहले भी गिरफ्तार हुए थे CJP के सदस्य

इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में CJP के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी. उस दौरान अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया था. बताया गया था कि तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में थे. हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें विमान से हिरासत में ले लिया था. इस घटना के बाद पार्टी के सदस्यों को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बदले नियम

दरअसल, जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए हैं. खबरों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से यहां प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सख्ती बरती जा रही है. प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड जैसे दूसरे स्थानों का विकल्प भी सामने आया है. हालांकि, इन जगहों पर प्रदर्शन की अनुमति और मौजूदा नियमों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.


ये भी पढ़ें: दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?


CJP के नेताओं की लगातार हिरासत और प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच यह मामला अब और चर्चा में है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करना चाहती है, जबकि पुलिस की कार्रवाई के पीछे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कारण बताए गए हैं. फिलहाल, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लेने के ताजा मामले में आगे की कार्रवाई और FIR को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

15 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

1 hour ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

1 hour ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

2 hours ago