पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर
Murder In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी में हेरफेर को लेकर गोली चल गई. इस वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई थे, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों में अंकित गुप्ता (30 साल), मोहित गुप्ता (32 साल) और कुनाल श्रीवास्तव शामिल हैं. वहीं घायल की पहचान रोज गुप्ता के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना का मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता बताया जा रहा है. इन गिरफ्तार तीन लोगों में एक वो भी है. आरोपियों के पास से पुलिस ने राइफल और पिस्तौल बरामद किये हैं.
दरअसल अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता रामलीला कमेटी का हिस्सा रहे थे. दोनों के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी. सोमवार को भी संगठन की बैठक हुई थी, इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई. विवाद को देखते हुए बैठक खत्म कर दी गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. कुछ देर बाद कौशल गुप्ता के घर के बाहर एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी.
पीलीभीत में दो सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, राम लीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। हमलावर कारोबारी भाइयों के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद फायरिंग कर दी। #Pilibhit https://t.co/CBjkJkmWt2
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) October 13, 2026
आरोप लगाया जा रहा है कि विवाद के तुरंत बाद कौशल गुप्ता घर से लाइसेंसी राइफल लेकर निकला और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में अंकित गुप्ता और उसके भाई मोहित गुप्ता को गोली लग गई. वहीं घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर 15 साल के कुनाल श्रीवास्तव को भी एक गोली लग गई. इस गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई. कुनाल एक किताब की दुकान पर काम करता था.
इस वारदात में रोज गुप्ता नाम का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है. गोली लगने की वजह से अंकित और कुनाल की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं घायल मोहित गुप्ता को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन अस्पातल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- 24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच चल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…
Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…
India GDP Growth Forecast 2026: IMF ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP…