देश

CJP की दूसरी बड़ी जीत! आधीरात को अब कौन सी बात मान गई सरकार?

नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ जन-आंदोलन अब अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दूसरी सबसे बड़ी मांग के आगे भी सरकार झुकती नजर आ रही है. CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास (Saurav Das) ने देर रात 1 बजे एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार युवाओं को रिहा करने पर पूरी तरह राजी हो गई है.

देर रात 2 घंटे चली ‘सीक्रेट वार्ता’

सौरव दास के मुताबिक, CJP की शाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पुलिस और सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की. करीब 2 से 3 घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में अधिकारियों ने बिहार और असम सरकार द्वारा जारी उन नोटिफिकेशन की कॉपियां सौंपी, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR रद्द करने, कारण बताओ नोटिस वापस लेने और भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी दी गई है. केंद्र सरकार और अन्य एनडीए शासित राज्यों की तरफ से भी मंगलवार तक ऐसा ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने का लिखित वादा किया गया है.

कपिल सिब्बल ने दिए 1 करोड़

आंदोलनकारी छात्रों को एक और बड़ी मजबूती तब मिली जब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने पुलिसिया कार्रवाई का सामना कर रहे प्रदर्शनकारियों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए CJP को 1 करोड़ रुपये का फंड देने का ऐलान किया. CJP की लीगल डिपार्टमेंट हेड रत्ना सिंह और अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी शहर में प्रदर्शन करने वाले छात्र को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें पूरी कानूनी सहायता दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: CWG में आधी रात को कमाल: 6 से 10 हुए भारत के मेडल, 4 ‘नाइट राइडर्स’ का धमाल; देखें मेडल टैली

क्या मान ली गईं CJP की तीनों शर्तें?

CJP ने आंदोलन खत्म करने से पहले सरकार के सामने 3 मुख्य शर्तें रखी थीं.

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा (जो हो चुका है)
  • सभी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR की बिना शर्त वापसी
  • पेपर लीक के बाद खुदकुशी करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा

बिहार सरकार ने पहले ही 26 जुलाई से पहले के सभी मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है. अब पूरे देश की नजरें मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

4 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

6 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

8 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

29 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

46 minutes ago