देश

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के पास अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई. जिसमें सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है. जवानों की तलाश के लिए सेना की टीमें अभियान चला रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. बादल फटने से घाटी में कुछ सैन्य ठिकाने भी प्रभावित हुए हैं.

बादल फटने से आई बाढ़ में 23 जवान लापता

बादल फटने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिंगतम का दौरा किया. जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस हादसे में सेना के कई वाहन भी बाढ़ में डूब गए हैं. और 23 जवान लापता हो गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है.

सेना के 40 से ज्यादा वाहन मलबे में डूब गए हैं

गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई. जिसमें 23 जवान लापता हो गए. तलाशी अभियान चलाया गया है. इसके अलावा बादल फटने से आए मलबे में सेना के 40 से ज्यादा वाहन कीचड़ में डूब गए हैं. जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- MP Election: कमलनाथ समेत ये दिग्गज नेता ठोकेंगे चुनावी ताल, 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस

सरकार हादसे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है

बीजेपी नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने हादसे के बारे में बताया कि ” सरकार हादसे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चल रहा है. कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. जो लोग लापता हुए हैं, उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

हिमाचल और उत्तराखंड में मची थी भीषण तबाही

बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी. जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा तमाम घर बाढ़ में डूब गए थे. बाढ़ की आपदा से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago