PM Modi Bullet Train:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं. उनका यह दौरा भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी की.
जापान दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंडाई शहर तक गए. दोनों नेता ट्रेन के अंदर साथ बैठे नजर आए. इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे. इसकी पहली झलक सामने आने के बाद यह यात्रा चर्चा में है.
पीएम मोदी ने इस मौके पर उन भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जो इस समय जापान में पूर्वी जापान रेलवे कंपनी (JR East) के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं. जब पीएम मोदी ट्रेन यात्रा के लिए पहुंचे, तो सभी भारतीय ड्राइवर कतार में खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे. मोदी ने उनसे बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की जापान से धमाकेदार डील, डोनाल्ड ट्रंप को पढ़ने चाहिए 21 बड़े समझौते
जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई की यात्रा. कल रात से जारी रखते हुए मैं आपके साथ कार में रहूंगा.” उन्होंने नई अल्फा-एक्स ट्रेन (ALFA-X Train) का भी अवलोकन किया. जेआर ईस्ट के अध्यक्ष ने उन्हें ट्रेन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं.
शनिवार को हुई यह यात्रा पीएम मोदी के जापान दौरे का अहम हिस्सा रही. आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना होंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…