CM Bhagwant Mann: नाव पर बैठे सीएम भगवंत मान
CM Bhagwant Mann: देश भर में भारी बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बारिश से लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. राज्यों के कई शहरों में जलजमाव हो गया है वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भारी बारिश ने पंजाब को भी अपने लपेटे में ले लिया है. इस बीच पंजाब से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रदेश के सीएम भगवंत मान नाव पर बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे थे, तभी उनकी नाव पानी के बीचोंबीच अनियंत्रित हो गई. इससे सीएम के साथ नाव पर चढ़े अन्य अधिकारी व कर्मियों में हाहाकार जैसे स्थिति हो गई. हालांकि, कुछ पल में नाव फिर सही हो गई, जिससे सीएम बाल-बाल बच गए.
सीएम भगवंत मान का इस नाव वाले वीडियो को पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि सीएम मान अन्य अधिकारियों के साथ जालंधर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का नाव से दौरा कर रहे थे. नाव जैसे ही पानी के बीच गई कि अनियंत्रित हो गई. नाव पर खड़े सीएम मान किनारे की ओर झटके के साथ झुक गए, ऐसा लगा मानों वो पानी में गिरने वाले हों.
अनियंत्रित नाव से धुएं के गुब्बारे निकलने लगे. नाव पर चढ़े लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसे माहौल बन गया. हालांकि, कुछ देर में अनियंत्रित हुई नाव की स्थिति सामान्य हो जाती है और सीएम मान के साथ सभी लोग बाल-बाल बच जाते हैं.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के लिए Team India का ऐलान, ऋतुराज और हरमनप्रीत के हाथों में कमान, जानिए रिंकू सिंह समेत किसको मिला मौका
वहीं, इस वीडियो को विशेष कुमार रस्तोगी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा,”जिंदगी का सफर पता नहीं कब किस मोड़ पर ले जाके धकेल दे.”
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…