देश

सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में कर सकते हैं वापसी

Lucknow: घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखित तौर पर अपना इस्तीफा दिया है. बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. इसके बाद मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है. बता दें कि योगी पार्ट 1 सरकार में दारा सिंह चौहान वन मंत्री भी रह चुके हैं. 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी छोड़कर उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनके इस्तीफे के बाद से तमाम तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

भाजपा में कर सकते हैं वापसी

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद से यूपी की सियासत में एक बार ऐसी चर्चा है कि वह बीजेपी में लौट सकते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था. उसके बाद से ही वे बीजेपी पर हमलावर दिखे. इस दौरान अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि 2017 में भाजपा की सरकार बनी, तो नारा दिया कि सबका साथ सबका विकास. मगर, साथ तो सबका लिया, लेकिन विकास कुछ ही लोगों का हुआ.

इसे भी पढ़ें: हेट स्पीच मामले में आजम खान दोषी करार, रामपुर कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

दारा सिंह चौहान अपने समाज के बड़े नेता माने जाते है. पूर्वांचल के मऊ जिले के अलावा कई अन्य जिलों पर भी उनका अच्छा खासा असर है. भाजपा से इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरे मन से निभाई, पर सरकार किसानों, पिछड़ों, वंचितों, बेरोजगारों की उपेक्षा कर रही है. इसके अलावा पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को लेकर जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे मैं आहत हूं. इसी वजह से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.

Rohit Rai

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

38 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago