देश

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने पुष्कर और ब्यावर का किया दौरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने तीर्थराज पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया. मेला ग्राउंड में आयोजित इस सभा में उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल मां गंगा के सम्मान का नहीं, बल्कि भारत की हर नदी और जल स्रोत के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

सभा के बाद मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को रवाना किया, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए, वृक्षारोपण किया और पुष्कर सरोवर पर जलाभिषेक कर जनभागीदारी का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जल परंपराएं पुनर्जीवित हों, यही इस अभियान का उद्देश्य है.

मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते भूजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश का बड़ा हिस्सा अतिदोहित श्रेणी में आ गया है और जल संरक्षण अब एक साझा जिम्मेदारी है.

ब्यावर में तालाब की पाल से जनता से संवाद

मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव था ब्यावर जिले का जवाजा, जहां उन्होंने तालाब की पाल पर जल पूजन, वृक्षारोपण और कलश यात्रा में भाग लिया. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पानी को देवता माना, और अब जरूरत है उस परंपरा को पुनः अपनाने की.

मुख्यमंत्री ने भोमादा बांध पेयजल योजना, नारायण सागर सिंचाई परियोजना, और अमृत 2.0 के तहत टंकियों के निर्माण जैसी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ये योजनाएं केवल विकास नहीं, बल्कि जल सुरक्षा की बुनियाद हैं.

राज्य सरकार के प्रयास और जन सहयोग का आह्वान

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, राजस्थान वॉटर ग्रिड, और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख से अधिक संरचनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और 55 हजार से अधिक पूरे भी हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि वंदे गंगा अभियान केवल सरकार की पहल नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी से जल जागरूकता की जन क्रांति है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago