देश

Kunal Kamra Controversy: क्या कुणाल कामरा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस लेंगे सख्त एक्शन? मुख्यमंत्री ने कही ये बातें

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे को लेकर की गई टिप्पणी गलत है. इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

सीएम ने दी सख्त प्रतिक्रिया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक गीत के माध्यम से अपमानित करने की कोशिश की है, यह गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं, ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

सीएम ने कहा कि कुणाल कामरा को यह समझना चाहिए कि 2024 के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है. दिवंगत शिवसेना प्रमुख हिंदू उदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विरासत एकनाथ शिंदे के पास है. जनता ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है. इसलिए कोई भी स्टैंडअप कॉमेडियन खड़ा होकर उन्हें इस तरह ‘गद्दार’ नहीं कह सकता. जनता ने यह दिखा दिया है कि जिन्होंने गद्दारी की, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ विश्वासघात किया, उन्हें जनता ने घर भेज दिया है.

कानूनी कार्रवाई करने की बात कही

उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं किसी को भी कॉमेडी करने का अधिकार है, व्यंग्य कसने का भी अधिकार है. हमारे ऊपर भी चाहें जितना व्यंग्य कसिए, इसमें किसी को भी कोई दर्द नहीं है. लेकिन अगर कोई जानबूझकर इतने बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करता है, तो मुझे लगता है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह उसके खिलाफ की जाएगी.”

यह भी पढ़ें- Kunal Kamra Controversy: डिप्टी सीएम Eknath Shinde पर कमेंट कर बुरे फंसे कुनाल कामरा, FIR दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सीएम फडणवीस ने कहा कि कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए. जिस तरह से वे संविधान का फोटो दिखाकर एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं, यह वही लाल संविधान है जिसे राहुल गांधी दिखाते हैं. यह संविधान न तो राहुल गांधी और न ही कुणाल कामरा ने पढ़ा है. ऐसे संविधान की तस्वीर लेकर आप अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते, क्योंकि इसी संविधान में कहा गया है कि सबकी आज़ादी का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसकी भी सीमाएं हैं. जब यह आज़ादी दूसरों की आज़ादी पर आक्रमण करती है, तो ऐसी स्वतंत्रता पर मर्यादाएं भी आती हैं. आप दूसरों की आज़ादी या उनके विचारों पर आक्रमण नहीं कर सकते. इसलिए राहुल गांधी का संविधान दिखाकर आप अपने गलत कामों से नहीं बच सकते.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

8 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

13 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

26 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

53 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago