बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 305 मिलियन डॉलर बढ़कर 654.271 अरब डॉलर हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 305 मिलियन डॉलर बढ़कर 654.271 अरब डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से दी गई है. इससे पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 15.267 अरब डॉलर बढ़ा था. इस बढ़ोतरी के बाद यह 653.966 अरब डॉलर हो गया था. विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर यह दो वर्षों में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई.

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का कुछ श्रेय भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 28 फरवरी को 10 बिलियन डॉलर के फॉरेक्स स्वैप को दिया गया. इस फॉरेक्स स्वैप के तहत केंद्रीय बैंक ने लिक्विडिटी बढ़ाने और बाजार को स्थिर करने के उद्देश्य से रुपयों के बदले डॉलर खरीदे थे.

स्वर्ण भंडार बढ़कर 74.391 बिलियन डॉलर पहुंचा

इससे पहले सितंबर 2024 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. आरबीआई द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 14 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी करेंसी एसेट्स 557.186 बिलियन डॉलर रह गया है.

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 66 मिलियन डॉलर बढ़कर 74.391 बिलियन डॉलर हो गया. रिजर्व बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 51 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.262 बिलियन डॉलर हो गए. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया है, जो कि 283 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.431 बिलियन डॉलर हो गई.

इसके अलावा, पिछले महीने आरबीआई के मासिक बुलेटिन में कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण और तेजी से अनिश्चित होते वैश्विक माहौल में भारतीय अर्थव्यवस्था 2025-26 के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगी. आईएमएफ और विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान आगामी वित्त वर्ष के लिए क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत लगाया है.


ये भी पढ़ें: सरकारी बैंकों से डिविडेंड में वित्त वर्ष 24 में हुई 33 प्रतिशत की वृद्धि: केंद्र


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

3 minutes ago

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

6 minutes ago

महंगाई की एक और मार! 6 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी ने 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम

त्योहारों के बाद आम जनता को बड़ा झटका देते हुए अमूल और मदर डेयरी ने…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: सांबा बॉर्डर पर मिला संदिग्ध ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन जारी

Samba Drone Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ को…

23 minutes ago

देखते रह जाएंगे नजारा… ! दिल्ली में मुनक नहर पर बन गया ‘सुपर हाईटेक’ छठ घाट, BJP अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर किनारे करीब 11 किलोमीटर…

38 minutes ago

UP Election Strategy: बीजेपी का बड़ा फैसला, इन दिग्गज मंत्रियों और MLC को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति पर…

39 minutes ago