देश

Delhi Excise Policy Scam Case: सीएम केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी, VC के जरिए हुई पेशी

Delhi Excise Policy Scam Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी है. सीएम केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया.

2 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

वहीं मामले में दायर पिछली तीन सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ दिए गए दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए कोर्ट ने आरोपियों के वकील को समय दे दिया है. साथ ही कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज की मांग वाली आरोपियों की अर्जी पर जवाब देने के लिए भी समय दिया है. 2 सितंबर को कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

नई शराब नीति में कथित घोटाले का आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है. ईडी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है जबकि के कविता की ओर से दायर जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. यह घोटाला दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है. हालांकि इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था. ईडी ने कविता को 15 मार्च को बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अवमानना से जुड़े सभी मामलों को बंद करने का आदेश

बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल है. संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से संरक्षण नही मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago