Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. ईशान आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड का नेतृत्व करेंगे. यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से तमिलनाडु में शुरू होने वाला है. किशन पहले झारखंड की टीम में संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं थे लेकिन अब वह बुधवार को झारखंड की टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं.
ईशान के इस फैसले को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी वापसी की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो को मिली जानकारी के मुताबिक, ईशान किशन ने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को अपने इस फैसले के बारे में बताया और फिर उन्हें टीम में शामिल किया गया.
अब इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि ईशान किशन 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन का भी हिस्सा होंगे. उन्होंने अपना पिछला घरेलू मुकाबला दिसंबर 2022 में खेला था. 2023-24 के रणजी सीजन के अंतिम के दिनों में उन्होंने खुद को घरेलू क्रिकेट से दूर रखने का फैसला किया था. किशन का यह फैसला उन्हें काफी भारी पड़ा. इसके कारण बीसीसीआई ने उन्हें वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा नहीं बनाया.
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा, “किशन की क्षमता को लेकर कभी कोई सवाल ही नहीं था. यहां पूरा मामला इस बात पर निर्भर था कि वह टीम में लौटने के लिए तैयार हैं या नहीं. यह निर्णय पूरी तरह से उनके हाथ में था. जब उन्हें प्रारंभिक खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया तो यह केवल इसलिए क्योंकि हमें उन्होंने अपने शामिल होने के बारे में नहीं बताया था. जिस क्षण उन्होंने टीम में वापस लौटने की इच्छा व्यक्त की, उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया.”
रेड-बॉल क्रिकेट में किशन की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब भारत एक लंबे टेस्ट सीजन की ओर बढ़ रहा है. अगले पांच महीनों में भारत 10 टेस्ट मैच खेलने वाला है. हालांकि किशन के लिए टीम में वापसी करना कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Olympics के जरिए क्रिकेट को मिलेगा एकदम अलग दर्शक वर्ग: रिकी पोंटिंग
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…