हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में शिवज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित किया. स्वामीनारयण आश्रम वड़ताल द्वारा निर्मित नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअली किया गया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीन-दुखियों, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित स्वामीनारायण संस्था, नर सेवा ही नारायण सेवा के विचार को चरितार्थ कर रही है. उज्जैन में शिव ज्ञान मोती लाल नेत्र चिकित्सालय के निर्माण में इस संस्था से जुड़े देश-विदेश के भक्तों का विशेष सहयोग मिला है. मैं उनका आभारी हूं. यहां अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों से अनुभवी चिकित्सकों की टीम नेत्र रोगियों का इलाज करेगी, जिससे मालवा और निमाड़ के लोगों को विशेष रूप से विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
उज्जैन में निर्मित चिकित्सालय परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन महापौर मुकेश टंटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन, वड़ताल धाम पीठाधिपति आचार्य राकेश प्रसाद महाराज सहित संस्था के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंहस्थ 2016 में स्वामीनारायण संस्था ने उज्जैन में भव्य मंदिर निर्माण का निर्णय लिया था. संस्था को यहां चिकित्सालय की आवश्यकता का पता चलने पर निर्णय बदला गया और 15 करोड़ रूपये की लागत से इस चिकित्सालय का निर्माण किया गया. चिकित्सालय के निर्माण के लिए कमलेश भट्ट और डॉ. अल्पना भट्ट ने अपनी बहुमूल्य भूमि संस्था को दान स्वरूप अर्पित कर दी. आज के युग के इन भामाशाहों की दानशीलता वंदनीय है. संस्था से जुड़े देश-विदेश के भक्तों द्वारा उपलब्ध कराया गया सहयोग भी सराहनीय है. संस्था आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना जगाने के साथ आर्थिक विषमताओं को दूर करने की दिशा में कार्य कर रही है.
ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलेगा : सीएम शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैनी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संस्था द्वारा स्थापित चिकित्सालय से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा. स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वामीनारायण संस्था का योगदान महत्वपूर्ण है. संस्था शिक्षा और व्यसन मुक्ति के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है. केंद्र सरकार, आम आदमी को सरलता से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यरत है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराना सराहनीय है. उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की स्थापना और उसकी भव्यता आस्था की पुनर्स्थापना में सहायक होगी.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…