देश

कांग्रेस ने पूरा किया चुनावी वादा, सिद्धारमैया सरकार ने ‘पांच गारंटी’ को लागू करने का किया ऐलान

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने आज (2 जून) दूसरी कैबिनेट की बैठक में पांच गारंटी को लागू करने पर मुहर लगा दी है. बैठक के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे पूरा करने का फैसला बैठक में लिया गया है. पांच गारंटी को इसी वित्तीय वर्ष में लागू किया जाएगा. पांच गारंटी को लेकर कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श के बाद सहमति दी गई है.

कैबिनेट बैठक में पांच गारंटी लागू करने पर लगी मुहर

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ”हमारे कर्नाटक अध्यक्ष और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. साथ ही ये वादा किया है कि इसे लागू करने के अलावा ये ही सुनिश्चित करेंगे कि योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे. गारंटी कार्ड लोगों को बांटे हैं.” सभी को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ एक जुलाई से मिलेगा. उसके पहले का बिल सभी को जमा करना होगा. इसके साथ ही अन्न भाग्य योजना के तहत सभी गरीब परिवारों के अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को एक जुलाई से हर महीने 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा.

गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को 2 हजार रुपये की सहायता 15 अगस्त से शुरू होगी. वहीं शक्ति योजना को एक जून से लागू कर दिया गया है. जिसके तहत राज्य परिवहन की बसों में (एसी लग्जरी बसों को छोड़कर) महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.

यह भी पढ़ें- शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- गुलामी की मानसिकता से दिलाई मुक्ति

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि पांच गारंटी को सरकार बनने के दिन ही लागू कर दिया जाएगा. हालांकि पहली कैबिनेट बैठक में भी इन गारंटियों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें अगली कैबिनेट बैठक तक का समय दिया जाए. ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इन गारंटी को लागू करने का फैसला सिद्धारमैया सरकार ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

6 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

20 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

36 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago