Noida Salary Advisory
Noida Salary Advisory: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्राइवेट कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. लगातार बढ़ते विरोध और श्रमिक असंतोष के बीच गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने स्थिति को संभालने के लिए अहम कदम उठाते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछले दो से तीन दिनों के दौरान औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की गईं, जिनमें कर्मचारियों की मांगों और उद्योगों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इन बैठकों के आधार पर प्रशासन ने उद्योगों के लिए कुछ सख्त दिशा-निर्देश तय किए हैं, ताकि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके.
मेघा रूपम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा.
जिलाधिकारी मेघा रूपम ने 9 पॉइंट में औद्योगिक इकाइयों को जारी दिशा निर्देश के बारे में बताया.
ये भी पढ़ें- 8 घंटे की ड्यूटी, 12 घंटे काम और वेतन सिर्फ 11 हजार! नोएडा के श्रमिकों का दर्द सड़क पर आया
हालांकि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग सैलरी बढ़ाने के मुद्दे पर डीएम मेघा रूपम ने कोई बात नहीं रखी. कर्मचारी 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और किराये की वजह से उनका घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है. उनको इस समय 9 से 13 हजार के बीच वेतन मिल रहा है. जिससे गुजर बसर करना मुश्किल है.
-भारत एक्सप्रेस
Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…
मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…
S Jaishankar Japan Visit: टोक्यो में भारत-जापान 2+2 संवाद के बाद एस. जयशंकर ने कहा…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…
GTA 6 Launch:13 साल के लंबे इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च हो गया है.…