देश

शिवपाल यादव को लेकर सीएम योगी ने ऐसा क्या कहा कि ठहाकों से गूंज उठा सदन, जानिए

UP Assembly: यूपी विधानसभा में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब दिए. सीएम योगी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया है. उन्होंने कहा कि 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई. इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है. सीएम योगी ने कहा कि पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी, पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था.

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, “2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था, और अब 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है. ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया, पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया.”

सिंचाई योजना का सीएम योगी ने किया जिक्र

इस दौरान जब सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की सिंचाई योजनाओं का जिक्र किया तो शिवपाल यादव बोलने के लिए खड़े हुए, जिस पर सीएम योगी ने उनका जवाब दिया. सीएम योगी ने बाणसागर से लेकर सरयू नहर तक की योजनाओं का जिक्र करके कहा कि ये योजनाएं सालों तक पेंडिंग रहीं. इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि अगर हमें 6 महीने का वक्त और मिलता तो सारी योजनाएं पूरी हो जातीं. उनकी बात पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.

सीएम योगी ने शिवपाल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा, “सचमुच आपके साथ अन्याय तो जरूर होता है. जमीन पर आप संघर्षों से बढ़े हैं तो आपको इसकी कीमत भी मालूम है. आप यहां पर होते तो तस्वीर कुछ और होती.” इस पर शिवपाल यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब जागो तब सबेरा, हम तो तीन साल आपके संपर्क में रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: CM Yogi के नाम एक और कीर्तिमान, UP के लगातार सबसे अधिक समय तक रहने वाले बनें मुख्यमंत्री

हमारा अभी भी संपर्क- सीएम योगी

शिवपाल की इस बात पर सीएम योगी ने भी कहा- “हमारा अभी भी संपर्क है.” जिसके जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि आपको पता तो सब है. इस दौरान सदन में जमकर ठहाके लगे. सीएम योगी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “इन लोगों को कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए. हम संघर्ष को सम्मान देने वाले लोग हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago