देश

BJP ने जारी किया बाहुबली का एक क्लिप, मनीष सिसोदिया को बताया ‘शराब विक्रेता’ तो केजरीवाल को ग्राहक

Delhi: आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. वहीं अब भारतीय जनता पार्टी भी AAP की चुटकी लेने में पीछे नहीं रही. भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दोनों का मजाक उड़ाया है.

फिल्म ‘बाहुबली‘ की क्लिप में सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

सुपर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ में एक सीन आता है जब फिल्म के हीरो अभिनेता प्रभास मदिरा की दुकान में जाते हैं और दुकानदार से शराब देने के लिए कहते हैं, दुकानदार बड़े ही अलग और रूखे अंदाज में उन्हें मिट्टी के एक बर्तन में शराब निकालकर देता है. वहीं भाजपा द्वारा शेयर किए गए इस एक मिनट से बड़े के क्लिप में मनीष सिसोदिया को शराब दुकानदार के रूप में दिखाया गया है. वहीं प्रभास की जगह केजरीवाल को दिखाया गया है जो उन्हें पैसे देकर शराब खरीद रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

जब केजरीवाल ने मांगा सिसोदिया से ज्यादा शराब

क्लिप में जब मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल को शराब परोसते हैं तो छोटी मटकी देखते हुए केजरीवाल उसे फोड़ देते हैं और वह उनसे और अधिक शराब की डिमांड करते हैं. इस पर सिसोदिया केजरीवाल से धन की मांग करते हैं. यह सुनते ही कजेरीवाल सोने के सिक्कों से भरी थैली निकालते हैं और सिक्कों को मेज पर बिखेर देते हैं. वह कहते है कि उनके पास इतना है कि इससे उनके वहां आए सारे भाईयों की प्यास बुझ जाए.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: लंबे समय बाद नए लुक में नजर आए हैं राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

इसके बाद तो सिसोदिया अपने पूरे गोदाम पर से ही परदा हटा देते हैं, जहां घड़ों में शराब ही शराब रखी गई है. इतनी शराब देख केजरीवाल उन मटकियों पर कंकड़ों को उठा दे मारते हैं, जिसके बाद मटकियों में से शराब गिरने लगता है और वहां मौजूद लोग इनपर टूट पड़ते हैं. वीडियो में ‘आप’ के भगवंत मान समेत कई अन्य मंत्री भी दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया है “शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल” की ये फिल्म जरुर देखिये.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago