मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
लखनऊ, 12 अप्रैल: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती (Lalji Tandon Jayanti) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंंने लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में लगभग 7 दशक तक अपनी एक मजबूत पहचान बनाकर रखी. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एक पार्टी, एक विचारधारा और जीवन भर राष्ट्रवाद के मूल्यों का अनुसरण किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि टंडनजी की लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में प्रभावी उपस्थिति, उनके मूल्यों और आदर्शों को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि टंडन जी के व्यक्तित्व में हमेशा दिखाई देता था कि जब एक व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो उसे शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती है. उन्होंने लखनऊ में एक सामान्य कार्यकर्ता, स्वयं सेवक के रूप में लखनऊ नगर पालिका परिषद और लखनऊ नगर निगम पार्षद के बाद विधान परिषद सदस्य और फिर विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभायी. इसके बाद वह लखनऊ के लोकप्रिय सांसद बने. उनकी सार्वजनिक छवि, आम जनमानस के साथ उनके संवाद, हर एक के सुख-दुख में सहभागी बनने के ज्जबे को सभी ने देखा है.
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: करणी सेना की स्वाभिमान रैली आज, आगरा में RAF-PAC और पुलिस के जवान तैनात, CCTV से हो रही निगरानी
सीएम ने कहा कि टंडन जी की सेवाएं, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी एक प्रेरणा बना हुआ है. सीएम ने उनकी 90वीं जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, मेयर सुषमा खर्कवाल, सासंद बृज लाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, डॉ.नीरज बोरा, नीरज सिंह, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…