SRH vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2025 का शनिवार, क्रिकेट फैंस के लिए खास रहेगा. दिन का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा. पैट कमिंस की अगुवाई में उतरी एसआरएच की नजरें अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने पर होंगी, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स लगातार आक्रामक खेल दिखा रही है.
लगातार चार मैचों में हार झेल चुकी एसआरएच इस मैच में वापसी की उम्मीद कर रही है. घरेलू मैदान का फायदा टीम को मनोबल देने का काम कर सकता है. हालांकि टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की जगह जयदेव उनादकट को मौका मिल सकता है क्योंकि हर्षल अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.
पंजाब की टीम इस सीजन में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करती नजर आई है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी टीम ने विकेट गिरने के बावजूद अटैकिंग गेम जारी रखा. हालांकि प्रभसिमरन सिंह और युजवेंद्र चहल अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. टीम को उनसे जल्द लय में लौटने की उम्मीद है.
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
हैदराबाद के इस मैदान पर इस सीजन में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां स्कोर क्रमशः 286, 190 और 152 रन रहे हैं. इसका मतलब है कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मौके देती है.
शुक्रवार को हैदराबाद में हल्की बारिश और तेज हवाएं रहीं, लेकिन राहत की बात यह है कि शनिवार शाम को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान दोपहर में 36 डिग्री के करीब रहेगा, जबकि शाम तक यह 30 डिग्री से नीचे आ सकता है.
क्लासेन, मैक्सवेल और कमिंस पर रहेगी नजर
दोनों टीमों के पास धाकड़ खिलाड़ी हैं, लेकिन इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस जैसे नाम निर्णायक साबित हो सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत की पटरी पर लौटती है.
इसे भी पढ़ें- IPL Fans के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर बढ़ाया आखिरी ट्रेन का समय, अब मैच के बाद भी मिलेगी सुविधा
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…