देश

भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ने पर CM योगी ने मोदी सरकार को दी बधाई, बोले-“यह अमृतकाल की आर्थिक क्रांति है”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताज़ा रिपोर्ट पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को बधाई दी है. उन्होंने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम, सामर्थ्य और संकल्प का परिणाम बताया.

भारत बना ग्लोबल ग्रोथ इंजन: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वर्ल्ड इकोनॉमी आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और यशस्वी मार्गदर्शन का प्रतिफल है.”

जल्द जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है भारत: IMF रिपोर्ट

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने लिखा कि”140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और संकल्प ने भारत को ग्लोबल ग्रोथ इंजन बना दिया है. बढ़ती GDP, रिकॉर्ड स्तर का विदेशी निवेश और मजबूत होता बुनियादी ढांचा इस प्रगति के साक्षी हैं. यह अमृतकाल की आर्थिक क्रांति है.”

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए देश को आर्थिक मोर्चे पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आभार भी जताया.

गौरतलब है कि IMF की रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि भारत जल्द ही जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन सकता है. यह देश की आर्थिक नीतियों और विकास दर का अहम प्रमाण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MSME इकाइयों को लेकर CM Yogi बड़ा ऐलान, युवाओं को समय पर दिया जाए ऋण; 75 नए उत्पादों को GI टैग दिलाने का रखा लक्ष्य

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

56 seconds ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago