Rahul Vaidya Virat Kohli controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. चाहे उनका कोई बयान हो या फिर किसी पोस्ट पर की गई एक छोटी सी एक्टिविटी, हर चीज सुर्खियां बटोर लेती है. हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया. हालांकि, बाद में विराट ने इसको लेकर सफाई भी दी, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था.
अब इस मामले में नई हलचल सिंगर राहुल वैद्य की वजह से मची है. उन्होंने न सिर्फ विराट कोहली को ट्रोल किया, बल्कि उनके फैंस को भी खरी-खोटी सुना दिया. दरअसल राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली के फैंस को जोकर कह डाला.
सोमवार को राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं.” ये बात कई यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने राहुल पर निशाना साधना शुरू कर दिया. इसके बाद राहुल ने एक और स्टोरी में दावा किया कि लोग उन्हें ही नहीं, उनके परिवार को भी गालियां दे रहे हैं. उन्होंने लिखा, “मुझे गाली देना ठीक है, लेकिन मेरी पत्नी और बहन को क्यों घसीटा? अब तो यकीन हो गया कि मैं सही कह रहा था. विराट के फैंस वाकई जोकर हैं.”
राहुल यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक वीडियो रील भी शेयर की जिसमें उनका पसंदीदा गाना चल रहा था – “सारी उम्र मैं जोकर बनया रहा…” इस रील को देखकर फैंस और भी ज्यादा भड़क गए.
राहुल वैद्य ने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “शायद ये भी इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम ही कर गया होगा.” राहुल के इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ये पहला मौका नहीं है जब राहुल वैद्य ने विराट कोहली को लेकर नाराजगी जताई हो. एक पुराने वीडियो में भी राहुल ये कहते दिखे कि उन्हें समझ नहीं आया कि विराट ने उन्हें ब्लॉक क्यों किया, जबकि वे खुद मानते हैं कि विराट भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…