ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, 9 आतंकी ठिकानों पर हमला
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारत ने निर्णायक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. ये हमले रात करीब 1:30 बजे किए गए और इसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद स्थित आतंक के अड्डे निशाना बने.
भारत सरकार के बयान में कहा गया है,
“कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है.
हमारी कार्रवाई केंद्रित और प्रकृति में गैर-उग्र प्रकृति की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.
ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत ने बेहद सावधानी और रणनीति के तहत अंजाम दिया. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह एक “संतुलित और गैर-उत्तेजक” कार्रवाई थी, जिसमें पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. इसका मकसद केवल आतंकवादी ढांचों को तबाह करना था, न कि पड़ोसी देश के साथ सीधा सैन्य टकराव.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में अंजाम दिया है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला था. मारे गए लोगों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. इस कायराना हमले के बाद भारत ने साफ कर दिया था कि हमले के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा और अब उसी चेतावनी को अमलीजामा पहनाया गया है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कुछ घंटे पहले ही भारत में करीब 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई थी. इसका उद्देश्य आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी और सुरक्षा बलों की तत्परता को परखना था. यह समन्वित अभ्यास दर्शाता है कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत पर तुरंत और असरदार जवाब देने को तैयार है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक और सीमित सैन्य कार्रवाई का प्रतीक बन गया है. इस ऑपरेशन ने यह संकेत दिया है कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध कोई भी नरमी नहीं बरतेगा और हमलों का जवाब उसी भाषा में देगा.
यह भी पढ़िए: Pahalgam Terror Attack के बाद पाक पर मंडरा रहा अस्तित्व का संकट, भारत की रणनीति और सैन्य शक्ति पर टिकी नजर
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…