देश

Lucknow: सीएम योगी ने लखनऊ को 1883 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी, बोले- राजधानी को जल्द मिलेगा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

Lucknow News: मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजधानी लखनऊ को करोड़ों की सौगात दी. सीएम योगी ने लखनऊवासियों के लिए 1883 करोड़ की 212 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान सीएण योगी ने कहा कि शहर अब CCTV की नजर में हैं. अपराध करने वालों की खैर नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज से पांच साल पहले राजधानी स्थानीय सरकारों की उपेक्षा का दंश झेलता था। लखनऊ भले ही राजधानी थी, लेकिन गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का दृश्य देखकर यहां के स्वरूप का अलग ही मानचित्र दिलो दिमाग पर आता था. 2017 के बाद यूपी में केंद्र की कई योजनाएं लागू हुईं. उनमें स्वच्छ भारत मिशन भी था.

उत्तरप्रदेश में दिख रहे स्मार्ट युवा

सीएम ने कहा कि यूपी में आज स्मार्ट सिटी से लेकर स्मार्ट युवा दिख सकते हैं. स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है. आईटीएमएस (ITMS)को कोविड काल में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से प्रबंधन के लिए उपयोग किया तो आज सेफ सिटी के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट भी कर रहे हैं.  माननीय उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि शहरों को सेफ सिटी के रूप में बदलने की कार्रवाई कीजिए. स्मार्ट सिटी के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर समेत सभी नगर निगमों को इससे जोड़कर सुरक्षा भी दे रहे। शोहदे, अपराधी सोचते हैं कि वह अपराध करके भाग जाएंगे तो ऐसा नहीं होगा, त्रिनेत्र के रूप में सीसीटीवी उस पर नजर रखेगा. इस चौराहे पर घटना करोगे, अगले चौराहे पर पुलिस ढेर कर चुकी होगी.

ये भी पढ़ें-  Pakistan: पाकिस्तान में फिर सिखों पर जुल्म, गुरुद्वारा को मस्जिद बताकर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जड़ दिया ताला

45 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का मिला लाभ

सीएम ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है. 10 लाख की सूची तैयार हो रही है. डबल इंजन की सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत यूपी में 9 लाख स्ट्रीट वेंडरों को ब्याज फ्री सुविधा का लाभ दिया गया। स्मार्ट होते शहर, स्मार्ट होती सुविधा और 2 करोड़ युवाओं में स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण का काम चल रहा है. नए भारत के नए यूपी की कहानी कहता है। लखनऊ का सौभाग्य है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां के सांसद हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

4 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

29 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

32 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

46 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

46 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

48 minutes ago