आस्था

Dashavatara Temple: विष्णु के इस दशावतार मंदिर को माना जाता है दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक

Dashavatara Temple: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के देवगढ़ नामक स्थान पर एक विष्णु मंदिर है, माना जाता है कि यह सबसे प्राचीन विष्णु मंदिरों में से एक है. इसे गुप्त शासनकाल में बनवाया गया था. मंदिर में भगवान विष्णु के दशावतार रूप से जुड़ी कहानियों को भी बताया गया है. यहां महाभारत कालीन कहानियां काफी रोचक ढंग से दीवार पर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गई हैं.

माना जाता है कि यह मंदिर बहुत ही खास है. यहां पर हाथी, नर, नारायण, राम, लक्ष्मण, सीता बनवास, शूर्पणखा और महाभारत के घटनाक्रम को बताती कई मूर्तियां बनी हुई है. मंदिर में भगवान विष्णु की एक मूर्ती नर नारायण तपस्या के आकार में है तो एक दूसरी मूर्ती भी है, जिसमें वह एक नाग पर लेटे हुए हैं.

इसे भी पढ़े: Mysterious Mahavatar Babaji: ‘डेरा-डंडा उठाओ’ महावतार बाबाजी का तकिया कलाम, रजनीकांत जा चुके हैं बाबा की गुफा में

रामायण और महाभारत कालीन कहानियों का है जिक्र

मंदिर में भगवान श्री कृष्ण, नरसिंह और वामन के रूप के अलावा भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की प्रतिमाएं रखी हुई हैं. यह मंदिर आपने निर्माण के कुछ सौ सालों के बाद जमीन के अंदर चला गया था. ब्रिटिश शासन काल में इस मंदिर को जमीन के नीचे से निकाला गया.

मंदिर के आसपास रामायण और महाभारत कालीन दूसरे कई चरित्रों को भी दीवारों पर बड़ी ही कलात्मकता और खूबसूरती से पत्थरों पर उकेरा गया है. मंदिर में मां लक्ष्मी, शिव परिवार, गंगा यमुना और कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी है.

ऐसी दुर्लभ प्रतिमाएं एक अत्यंत अलौकिक सुख प्रदान करती हैं. गुप्तकालीन होने के कारण इस मंदिर का नाम गुप्त मंदिर भी है. इस मंदिर की शैली अत्यंत ही कलात्मक है. संसार भर में भगवान विष्णु के दशावतार रूप कुछ ही जगहों पर हैं.

पूरी होती है मनोकामना

शिव भगवान विष्णु के दशावतार रुप को सबसे प्रमुख माना जाता है. इनकी पूजा करने से कई तरह के लाभ होते हैं ऐसे मंदिर भारतवर्ष में भी बहुत ही कम है. मंदिर की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है. मंदिर परिसर में एक अद्भुत तरह की शांति है.

मंदिर के साथ कई तरह के रहस्य भी जुड़े हुए हैं. माना जाता है की रात के वक्त यहां पर एक अजीब तरह का सन्नाटा रहता है. हिंदू धर्म के अलावा यहां पर जैन धर्म के मंदिर भी हैं. इस मंदिर को देखने दूर दूर से लोग आते हैं. भगवान विष्णु के दशावतार रूप को पूजने वाले यहां पर अपनी मनोकामनाएं भगवान से कहते हैं. त्यौहार के समय भारी संख्या में लोग यहां दर्शनों के लिए आते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

38 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago