देश

झारखंड में पत्नी प्रताड़ित पुरुषों ने मोर्चा बनाकर किया आंदोलन, बापू की प्रतिमा के पास दिया धरना

रांची– झारखंड में पत्नियों से प्रताड़ित पुरुषों ने मोर्चा बनाकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है. सेव इंडियन फैमिली नामक संस्था के बैनर तले जुटे ऐसे पुरुषों ने रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. आंदोलित पुरुषों का मानना है कि भारतीय कानून के प्रावधानों का नाजायज इस्तेमाल कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. प्रशासन, समाज और पुलिस से उन्हें भी इस नाइंसाफी के खिलाफ संरक्षण मिलना चाहिए.

आंदोलित पुरुषों के मुताबिक दहेज प्रताड़ना के खिलाफ कानून की धारा 498 का उपयोग जितना महिलाओं के हक में नहीं होता, उतना पुरुषों को प्रताड़ित करने के लिए हो रहा है. कई लोगों को झूठी शिकायतों के कारण जेल जाना पड़ता है और उनका पूरा परिवार तबाह हो जाता है. गुजारा भत्ता की धारा 125 के भी इस्तेमाल का उदाहरण आम हैं. धरना दे रहे लोगों ने बताया कि हमारी कहानियां भी ऐसी ही हैं. हममें से किसी ने झूठी शिकायत की वजह से नौकरी गंवा दी तो किसी को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

सेव इंडियन फैमिली संस्था से जुड़े सुशील कुमार पांडे ने आरोप लगाया है कि पत्नी की प्रताड़ना के चलते उनका परिवार तबाह हो गया. उनकी पत्नी गांव में नहीं रहना चाहती थी, जबकि उनकी आजीविका गांव के कारण ही चल रही थी. पत्नी की बात नहीं मानी तो मेंटेंनेस और दहेज प्रताड़ना के जरिए उनके खिलाफ केस किया गया. वह जेल भी चले गये. रामगढ़ निवासी बिगनकांत का कहना है कि 498 के झूठे केस के चलते उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी.

धरना दे रहे लोगों की अगुवाई कर रहे प्रह्लाद प्रसाद ने दावा किया कि हर साल चार लाख लोग धारा 498 के दुरुपयोग का शिकार होते हैं. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में 19 नवंबर को रांची में एक बड़े सम्मेलन के आयोजन की तैयारी की जा रही है. कहा कि हमारे मोर्चा से अब बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. हमें उम्मीद है कि सरकार हमें अन्याय से सुरक्षा देने के लिए कानूनों में आवश्यक संशोधन करेगी.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago