देश

Janta Darbar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को फरमान, ‘अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान’

Janta Darbar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों के लिए फरमान जारी किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फरियादियों को परेशान न करें. उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दें. साथ ही फरियादी की समस्या का त्वरित निस्तारण कराएं, जिससे किसी को भी परेशान न होना पड़े.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए.

कोई दबंगई करे, तो कड़ी कार्रवाई की जाए- सीएम

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. हर फरियादी की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए.

जनता दर्शन में सीएम योगी ने फरियादियों को दिया भरोसा

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ये निर्देश शनिवार गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन (Janta Darbar) कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए. मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन (Janta Darbar) में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया. इस दौरान कुछ फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: CM Yogi in Kanpur: ‘एक चौराहे पर छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर पुलिस कर देगी ढ़ेर’- कानपुर में सीएम योगी

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम योगी गोशाला पहुंचे, वहां गोसेवा की. योगी को अपने बीच पाकर गोवंश खुद उनके पास चले आए. योगी ने गायों को गुड़ और चना खिलाया. जनता दर्शन के बाद योगी ने श्वान कालू और गोलू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उन्हें दुलार किया. इसके अलावा सीएम योगी ने एक प्राइवेट कंपनी द्वारा निशुल्क भोजन वाहन को गोरखनाथ मंदिर से झंडी दिखाकर किया. इससे पहले भी इस समूह ने गरीबों के लिए निशुल्क वाहनों की शुरूआत की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 seconds ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

14 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

23 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

27 minutes ago