खेल

Ishan Kishan के डबल धमाल के बाद परिवार मे जश्न, 182 पर ऑलआउट हुई BAN, ईशान ने अकेले बनाए थे 210 रन

Ishan Kishan double ton: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने वो कर दिखाया जिसके बारे में शायद ही बांग्लादेशी टीम ने सोचा होगा. इस खिलाड़ी ने अकेले ही इतने रन बना दिए जो पूरी बांग्लादेश टीम के लिए भारी पर गया. बिहार के लाल ईशान किशन ने रोहित शर्मा की जगह मिले टीम में इस मौके को पूरी तरह से निभाते हुए इतिहास रचा है. इस बल्लेबाज ने 131 बॉल में 210 रन जड़ दिए. इसको लेकर ईशान के घर में जश्न मनाया जा रहा है. बता दें, जवाब में पूरी बांग्लादेश की टीम महज 182 रन ही बना सकी. या यूं कह लीजिए की ईशान अकेले ही पूरी बांग्लादेश टीम के लिए काफी रहे.

ईशान के डबल धमाल के बाद परिवार मे जश्न

ईशान के माता-पिता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं. इसका वीडियो भी सामने आ गया है. ईशान की मां ने कहा कि मैं अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हूं और मैं उसके कॉल का इंतज़ार कर रही हूं.
आपको बता दें, ईशान किशन ने आज के मैच में कुल 24 चौके और 10 छक्के मारे. उन्होंने विराट कोहली के साथ लंबी पार्टनरशिप शेयर की. उनके हर चौके और छक्के पर कोहली उनका मनोबल बढ़ा रहे थे. जब उन्होने डबल सेंचुरी मारी तो विराट कोहली ख़ुशी से डांस करने लगे. लेकिन अब किशन के माता-पिता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन का तूफान, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

182 पर ऑलआउट हुई टीम

भारत के 410 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही. सीरीज के दो मैच गंवा चुकी टीम इंडिया ने अंतिम मैच में बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया. यह वनडे क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की बांग्लादेश के ऊपर अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पिछला रिकॉर्ड 200 रन का था.

टीम इंडिया को मिला चौथा दोहरा शतकवीर

रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर के बाद ईशान किशन ये कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. इस  युवा बल्लेबाज ने महज 85 गेंदों पर अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया. उसके बाद भी ईशान ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और लगातार उनकी धुनाई करते रहे, 126 गेंद पर अपने करियर का पहला डबल टन जड़ा. भारत के लिए सम्मान की जंग वाली लड़ाई में अकेले ही ईशान ने 210 रन की पारी खेली और टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी मदद की है.

ईशान ने बनाया फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है. 24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) को पीछे छोड़ा. गेल ने 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago