देश

“अमृतकाल के संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट”, सीएम योगी बोले- 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा ये Budget

Budget 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये बजट भारत की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा.

अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है. यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है. आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है. इस आम बजट में अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है. इस आम बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपये कृषि और सहायक क्षेत्रों के लिए, महिला सशक्तीकरण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: मोदी सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, इनकम टैक्स में किया कटौती का ऐलान, जानें, क्या है नई टैक्स रिजीम

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से आधी आबादी वाले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आधी आबादी इससे लाभांवित होने वाली है. खास तौर पर तब जब यूपी 2020 से मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रहा है, सर्वाधिक अन्नदाता किसान यूपी से आता है, उनकी समृद्धि में आज संसद में प्रस्तुत आम बजट बड़ी भूमिका निर्वहन करने वाला है.

नई टैक्स रिजीम स्वागत योग्य- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को लाखों नौकरियों के साथ-साथ माध्यम वर्गीय परिवार के लिए इनकम टैक्स में जो नई टैक्स स्लैब की घोषणा हुई है, ये स्वागत योग्य है. यह बजट भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था में बदलने के संकल्प साथ ही दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में भारत की भूमिका और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का एक आर्थिक दस्तावेज के रूप में यह देश की संसद में प्रस्तुत किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago