देश

सी एम ओ कानपुर के निलंबन आदेश पर रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सी एम ओ कानपुर नगर के निलंबन आदेश 9जून 25पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार व विपक्षी को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है. याचिका की अगली सुनवाई 18अगस्त को होगी. यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकलपीठ ने डा हरिदत्त नेमी की याचिका पर दिया है.

याची का कहना है कि विपक्षी ने याची के विरूद्ध विभागीय बिना जांच बैठायें , छोटे अपराध के आरोप में निलंबित कर विपक्षी संख्या तीन को सी एम ओ बना दिया. कोर्ट ने कहा आदेश से ही स्पष्ट है कि निलंबित करते समय कोई जांच कार्यवाही नहीं की गई. आरोप ऐसा ही कि बड़ा दंड नहीं दिया जा सकता ऐसे में उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन व अपील) नियमावली के तहत निलंबित नहीं किया जा सकता.

इससे पहले याची को कारण बताओ नोटिस दी गई थी. उसने जवाब भी दिया था। किंतु इसपर विचार किए बगैर निलंबित कर दिया गया।जिसे चुनौती दी गई है. याची का कहना है कि विपक्षी तीन की दुर्भावना इसी से साफ है कि विपक्षी की सी एम् ओ पद पर तैनाती करने के बाद याची को निलंबित किया गया है/ कोर्ट ने मुद्दा विचारणीय माना और राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

8 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

30 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago