क्राइम

दिल्ली के वसंत कुंज में आपसी झगड़े के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप

मुकेश राणा दिल्ली 

दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना अंतर्गत क्षेत्र में अर्जुन कैंप इलाके में आपसी झगड़े में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई मृतक युवक की पहचान अर्जुन कैंप निवासी सन्नी के रूप में हुई है.

तीन युवकों ने सन्नी नाम के युवक को मारा चाकू

पुलिस के मुताबिक वसंतकुंज थाना पुलिस को मंगलवार शाम हॉस्पिटल से एक जानकारी प्राप्त हुई जिसमें कॉलर ने पुलिस को बताया कि अर्जुन कैंप में झगड़े के दौरान तीन युवकों ने सन्नी नाम के युवक को चाकू मारा है.

डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित

घायल को नजदीक स्पाइनल हॉस्पिटल में लाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद काल पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राहुल ओर राजकुमार नाम के युवकों ने सन्नी के हाथ पकड़े और रवि नाम के युवक ने उसे चाकू मारे जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

तीनो हमलावर आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे है. पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

32 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago