देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-हरियाणा तक ठंड का कहर, फ्लाइट्स कैंसिल, ट्रेनें लेट, स्कूलों में छुट्टियां

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी जीरो होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी घना कोहरा और ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, और मध्यप्रदेश में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है. इसके चलते कई फ्लाइट्स की उड़ान में देरी के साथ ही उन्हे डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. दूसरी ओर ठंड को देखते हुए यूपी के कई जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

शुक्रवार को भी छाया रहेगा कोहरा

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को भी NCR में घना कोहरा छाया रहेगा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. इससे पहले बुधवार को घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी जीरो हो गई थी. न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे

इन राज्यों में भी छाया घना कोहरा

बुधवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया हुआ है. यूपी की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर, प्रयागराज में 25 मीटर वाराणसी में 50 मीटर और झांसी में 200 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 200 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 50 मीटर, दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर, दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई. हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार, कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय समेत लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई. कोहरे के कारण 14 ट्रेनों के आगमन में भी देरी हुई.

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी हुई जीरो, घने कोहरे ने दी दस्तक, ठंड से कांपते दिखे लोग

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

9 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago