केएल राहुल
IND vs SA: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की. टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में यह उनका पहला मैच है औऱ उन्होंने पहले ही मैच में दिग्गज विकेटकीपर ऋषभ पंत के क्लब में शामिल हो गए. केएल राहुल विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पांचवें विकेटकीपर बन गए हैं.
साउथ अफ्रीका में केएल राहुल का यह दूसरा शतक था. बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए. ऋषभ पंत और ईशान किशन की अनुपस्थिति में केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में नया रोल मिला है. वनडे के अब वह टेस्ट क्रिकेट में भी विकेटकीपिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी कर रहे हैं. दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली ही पारी में करके दिखाय दिया कि वह इस रोल के लिए एकदम तैयार हैं.
केएल राहुल ने 101 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े. राहुल ने अपना शतक छक्का लगाकर ही पूरा किया. उनकी दमदार पारी की मदद से भारतीय टीम पहली पारी में 245 रन के स्कोर तक पहुंच पाया. बता दें कि बहुत कम विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने विदेश में टेस्ट मैच में शतक लगाया है. इस सूची में पहले नंबर पर ऋषभ पंत का नाम आता है. पंत ने अब तक चार शतक जड़े हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में KL Rahul का शानदार शतक, तेंदुलकर के क्लब में हुए शामिल
साउथ अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूच में सचिन तेंदुलकर का नाम नंबर एक पर आता है. वह साउथ अफ्रीका में एशिया के सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं. एशियाई बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अजहर महमूद और श्रीलंका के थिलन समरवीरा ने भी 2-2 शतक जड़े हैं.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…