MEA से बाहर निकलते मालदीव के राजदूत
लक्षद्वीप में PM की तस्वीर पर मालदीव की टिप्पणी मामला में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है. माले में भारतीय उच्चायोग ने मामले को उठाया. वहीं विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को तलब किया है. विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया. वहीं मालदीव के राजदूत अब्दुल जब MEA से बाहर निकल रहे थे तो उनका चेहरा उतरा हुआ दिखाई दिया.
कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे
विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा,” हमारी सरकार मानती है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का लोकतांत्रिक व जिम्मेदारी से पालन होना चाहिए. यह नफरत, नकारात्मकता फैलाने वाला नहीं होना चाहिए और न ही इससे मालदीव के किसी दूसरे देश के साथ रिश्तों पर असर होना चाहिए. हालांकि सरकार के संबंधित विभाग इस तरह की टिप्पणी करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे.”
मालदीव ने दी सफाई
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा,”मालदीव की सरकार विदेशी नेताओं और कुछ शीर्षस्तरीय लोगों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणों के बारे में जानती है. ये व्यक्तिगत स्तर पर की गई टिप्पणियां हैं और मालदीव की सरकार इसका समर्थन नहीं करती.”
EaseMyTrip ने कैंसिल की बुकिंग
भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को- फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लाइट्स की बुकिंग को सस्पेंड करने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “अपने देश के साथ एकजुटता हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है.” इसके साथ ही EaseMyTrip ने लक्षद्वीप के लिए ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीनों आरोपियों की आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी
महंगा पड़ा पीएम मोदी पर कमेंट करना
मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों ही मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है. समाचार एजेंसी पीएसएम न्यूज ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीनों मंत्रियों पर कार्रवाई की गई है. युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद विवादित पोस्ट किए थे.
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…