देश

UP News: कांग्रेस ने महंगाई और अडानी को लेकर भाजपा पर बोला हमला, अब राहुल गांधी के संदेश को लेकर 31 मार्च तक जाएगी गांव-गांव, होगी जनसभा

UP News: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और अडानी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है. रविवार को हुई प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, जो कांग्रेस पार्टी ने अभियान शुरू किया है, उसकी जानकारी हम यूपी की जनता तक पहुंचाना चाहते है. इसी के साथ कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में जागृति आई है और कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगो का विश्वास बना है.

इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, सरकार ने प्रजातंत्र को प्रचार तंत्र में परिवर्तित कर दिया है. सरकार मीडिया को प्रभावित कर रही है. इसी के साथ कहा कि देश में रिकॉर्ड महंगाई ने ही घर का बजट तोड़ दिया है. लोग तीज-त्योहार तक ठीक-ढंग से नहीं मना पा रहे हैं. दूसरी ओर प्रदेश में रिकॉर्ड बेरोजगारी व्याप्त है, जिसने हर नौजवान का सपना तोड़ दिया. इसी के साथ उन माता-पिता का भी सपना तोड़ दिया है, जो बड़ी मुश्किल से, कर्जा लेकर, खेती-बाड़ी बेचकर, अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और जब वे नौकरी करने लायक होते हैं तो उनको नौकरी नहीं मिलती और वे दर-दर की ठोकरें खाते हैं. तो वहीं माता-पिता जो तमाम आस लगाए बैठे होते हैं, उनके भी सपने चकनाचूर हो जाते हैं. अर्थात भारत देश में हर नौजवान का सपना टूटा, किसान का स्वाभिमान टूटा, गरीब के सपने टूट गए. माता-पिता के सपने टूट गए. इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि 31 मार्च तक हम लोग राहुल जी के संदेश को लेकर गांव, जिला, प्रदेश स्तर तक जायेंगे, प्रदेश भर में जनसभा करेंगे और लोगों को उनका हक दिलाएंगे.

पढ़ें ये भी-  UP Politics: …तो इसलिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाते हैं मंदिर, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया बड़ा कारण

उन्होंने बताया कि, “मुझे यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, हम लोगों ने जो चार्जशीट बनाई है, उसे हर जगह प्रस्तुत करेंगे. हम संसद में अडानी घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं. सरकार आपस में भाईचारा तोड़कर राजनीति कर रही है. इसी के साथ कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, खुद का साथ खुद का विकास सबके साथ विश्वासघात कर रही है भाजपा. इन्वेस्टर समिट से कोई फायदा नहीं है. यूपी में कोई इनवेस्ट नहीं आ रहा है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं.

राहुल गांधी ने की तीन हजार पांच सौ किलोमीटर की पदयात्रा

प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार पांच सौ किलोमीटर की रही. इस पदयात्रा में राहुल ने लोगों के विचार ज्यादा सुने अपने विचार कम रखे. इतना परिश्रमी व्यक्ति हमने राजनीति में पहली बार देखा. राहुल जी के संदेश को लेकर हम लोग तमाम लोगों के बीच में जायेंगे. भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरु होके जम्मू में समाप्त हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago