खेल

Hardik Pandya -Natasha Wedding: दोबारा शादी करेंगे नताशा हार्दिक पांड्या, वैलेंटाइन डे के दिन इस शहर में होगा शाही समारोह

Hardik Pandya And Natasha Stankovic Wedding: इन दिनों क्रिकेट जगत में शादी का खुमार छाया हुआ है. अक्षर पटेल, केएल राहुल और शाहीन अफरीदी के बाद एक और क्रिकेटर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) शादी करने वाले हैं. ये बात आपको थोड़ी हैरान जरूर करेगी मगर रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा होने वाला है. दरअसल, हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) से कोर्ट मैरिज की थी. ये कपल एक बच्चे के माता-पिता भी है. बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज काफी जल्दबाजी में हुई थी और स्टार कपल लैविश वेडिंग करना चाहता था.

सामने आया ये बड़ा अपडेट

सूत्र के अनुसार, ‘हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पहले कोर्ट में शादी की थी. जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था. तभी से उनके मन में एक ग्रैंड शादी का ख्याल था. वो सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं.’ इस फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीक होगा. ये एक व्हाइट वेडिंग होने वाली है और इसकी तैयारी पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी. प्यार हवा में है! जैसा कि वेलेंटाइन डे 2023 करीब आ रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार शादी 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में होने वाली है. जबकि स्टैंकोविक के क्रिस्टियन होने के कारण शादी पारंपरिक सफेद रंग में होनी तय है.

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W T20 WC: पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार; जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

उदयपुर में होगी ऑल व्हाइट थीम वेडिंग

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शादी उदयपुर के होटल से होगी और इस शाही समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. शादी के फंक्शन 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेंगे. हल्दी-मेहंदी और संगीत के साथ शादी के बाद भी एक फंक्शन रखा गया है. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस शादी की थीम ऑल व्हाइट रखी गई है. हालांकि यरह पता नहीं चला है कि शादी सिर्फ हिंदू तरीके से होगी या क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग भी होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

39 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago