देश

संसद में आज होगा कांग्रेस का ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’, काले कपड़ों में दिखे सांसद

नीट परीक्षा में कथित धांधली और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस आज संसद में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. कांग्रेस के सभी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे. पार्टी का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. कांग्रेस इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर जोरदार तरीके से उठाकर सरकार से जवाब और ठोस कार्रवाई की मांग करेगी.

बता दें कि इससे पहले कल (21 जुलाई) विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CJP प्रदर्शन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. सभी नेताओं ने सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

छात्रओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहने हुए पार्टी सांसद के सुरेश ने कहा, “आज हम सभी ने काले कपड़े पहने हैं क्योंकि हम मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस ने कल विपक्ष के नेता और अन्य सांसदों के साथ जो बर्बरता की, उसके विरोध में.”

सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस आज नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में संसद में बड़ा प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान पार्टी के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस विरोध का मकसद युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचना है.


ये भी पढ़ें: आधी रात सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, नीट विवाद में शुरू हुई बातचीत?


कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष के सांसद छात्रों और सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए हैं. उन्होंने सरकार से छात्रों से बातचीत करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि बिना नेम टैग वाले लोगों ने हमला किया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर विपक्ष चुप नहीं रह सकता और छात्रों की आवाज उठाना उसकी जिम्मेदारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago