फोटो-सोशल मीडिया
UP Congress: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुट गई है. बता दें कि पहले ही कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है तो वहीं इसी बीच खबर सामने आ रही है कि यूपी जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग कमेटियां बनाई है और इसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. कमेटी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने मीडिया को जानकारी दी है कि यात्रा के लिए जिलेवार प्रभारी भी बनाए गए हैं. तो वहीं कांग्रेस ने 16 दिसम्बर से लगने जा रहे खरमास को देखते हुए फैसला किया है कि 15 को ही सांकेतिक यात्रा शुरू कर दी जाएगी.
यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने आगे जानकारी दी कि सहारनपुर के प्रभारी प्रदीप जैन आदित्य, मुजफ्फरनगर के अहमद हमीद कौकब, बिजनौर के इमरान मसूद, अमरोहा के प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुरादाबाद के संजय कपूर, रामपुर के हाजी इकराम कुरैशी, बरेली के राज कुमार रावत, शाहजहांपुर के जफर अली नकवी, लखीमपुर के राकेश राठौर, सीतापुर के रवि वर्मा और लखनऊ के इंदल राव को बनाया गया है. इसी के साथ ही उन्होंने समन्वय समिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, समन्वय समिति में विधायक आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, डॉ. निर्मल खत्री, बृजलाल खाबरी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, अजय कपूर, संजय कपूर सहित 26 लोगों को इसमें शामिल किया गया है. इसी के साथ ही सभी जिलों के एक-एक प्रभारी, मीडिया टीम में डॉ. सीपी राय व अशोक सिंह सहित 18 प्रवक्ताओं को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें– Lucknow: हलाल सर्टिफिकेट देने वाली कंपनियों को UP STF ने भेजा नोटिस, प्रबंधन से पूछे गए 11 बिंदुओं पर ये सवाल
अनिल यादव ने आगे बताया कि कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ को नैतिक पार्टी ने समर्थन दिया है. बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया है.
कांग्रेस ने 16 से खरमास लगने के कारण 15 दिसंबर को ही काशी से सांकेतिक रूप में यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है. अनिल यादव ने बताया कि सहारनपुर से यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर को होगी और यात्रा 10 जिलों का भ्रमण करते हुए सीतापुर पहुंचेगी.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…