फोटो-सोशल मीडिया
IIT BHU Placement News: दिसंबर माह शुरू होते ही देशभर की IIT संस्थानों में पहले हफ्ते से ही प्लेसमेंट का दौर जारी हो गया है. इसी क्रम में IIT BHU में भी शुरू के दो दिन के बाद से विद्यार्थियों का प्लेसमेंट शुरू हो गया है, लेकिन इस बार का प्लेसमेंट गत वर्ष की अपेक्षा बहुत उत्साही नहीं रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 12 दिनों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए 1700 स्टुडेंट्स पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 924 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट के लिए ऑफर मिला. वहीं अगर इस बार के पैकेज की बात करें तो प्री – प्लेसमेंट 1.68 करोड़ के साथ ही न्यूनतम पैकेज भी घटकर 7 लाख सालाना तक ही सीमित रहा, जो कि गत वर्ष से काफी कम है.
हालांकि दिसम्बर के पहले दिन से ही IIT – BHU में प्लेसमेंट की शुरुआत हो गई ,लेकिन संस्थान द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि 12 दिनों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकृत 1700 विद्यार्थियों में से 924 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट का ऑफर मिला. इस दौरान करीब 270 से अधिक कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में 924 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट का ऑफर दिया. संस्थान द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि, इसमें 307 छात्रों को प्री- प्लेसमेंट के दौरान ऑफर मिले थे यानी 617 छात्र छात्राओं को ड्राइव में ऑफर मिले. हालांकि इस दौरान जो प्री प्लेसमेंट मिला, उसमें 1.68 करोड रुपए का पैकेज सबसे ऊपर रहा.
ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘…अब हम PDA की बात करेंगे”, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर अखिलेश ने सपा की अगली चाल का किया खुलासा
अगर पिछले सालों के प्लेसमेंट में मिले पैकेज की बात करतें तो इस बार का न्यूनतम पैकेज भी 12 लाख से घटकर 7 लाख पर आ गया है, जिसे देखकर साफ होता है कि, देश की अन्य आईआईटी संस्थानों से तुलनात्मक आधार पर IIT BHU का प्लेसमेंट ड्राइव बहुत खास प्रदर्शन नहीं कर सका. हालांकि प्लेसमेंट के दौरान देश-विदेश की बड़ी कंपनियों द्वारा संस्थान के छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर अवश्य मिला लेकिन बीते सालों की अपेक्षा इस बार कमी दिखाई दी.
प्लेसमेंट कब तक चलेगा के सवाल पर IIT BHU के कैंपस प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि प्लेसमेंट का पहला चरण दिसंबर के अंतिम हफ्ते तक चलेगा. उन्होंने ये भी कहा कि हमारी प्राथमिकता है, कि पंजीकृत हुए सभी छात्रों को प्लेसमेंट में बैठने का एक सुनहरा अवसर मिले. उन्होंने बताया कि शुरू के 2 से 3 दिन छात्रों का देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में चयन हुआ, जिससे उनका उत्साह बढ़ा. उन्होंने कहा कि, हमारी प्राथमिकता है कि सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक बेहतरीन अवसर मिले.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…