देश

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस को 67 रुपये चंदा देकर पा सकते हैं राहुल गांधी की हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट! शुरू हुआ ये अभियान

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने मणिपुर से शुरू की थी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर 110 जिलों में जाएगी, इस दौरान 6700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की जाएगी. इस यात्रा के जरिए 100 लोकसभा सीटों को कवर करने की तैयारी है. जिसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है.

कांग्रेस ने क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया

अब कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत धन जुटाने के लिये शनिवार (27 जनवरी) को क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है. जिसे कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर न्याय’ नाम दिया है. इस अभियान के तहत चंदा देने वालों को राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट और यात्रा से सबंधित कुछ अन्य सामग्री मिलेगी.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश में जुटे खड़गे, नहीं हो पा रहा संपर्क, कांग्रेस बोली- नीतीश कुमार का गठबंधन में अहम योगदान

न्यूनतम 67 रुपये और अधिकतम 6.7 लाख रुपये तक दिया जा सकता है चंदा

पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा 67 दिनों तक चलेगी, ऐसे में कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 67 रुपये या फिर 670 रुपये, 6700 रुपये, 67000 रुपये या फिर 6.7 लाख रुपये तक योगदान दे सकता है.

‘डोनेट फॉर न्याय अभियान’ शुरू हुआ

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को ‘डोनेट फॉर न्याय अभियान’ शुरू होने के बाद कुछ घंटे भीतर ही दो करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो गई. माकन के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के तहत एक महीने में 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र हुई थी. उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का मकसद सिर्फ चंदा एकत्र करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोकसभा चुनाव से पहले गोलबंद करना भी है.

यह भी पढ़ें- NCC PM Rally: आप विकसित भारत के वास्तुकार हैं, एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करते हुए युवाओं से बोले पीएम मोदी

14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी यात्रा

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी. यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

4 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

6 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

17 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

28 minutes ago