देश

‘INDIA’ गठबंधन में दरार? G20 डिनर में शामिल हुईं ममता तो तिलमिलाई कांग्रेस, AAP के बाद अब TMC के साथ रिश्तों में आ सकती है खटास

Opposition Alliance ‘India’: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जी20 के डिनर में शामिल होने पर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. कांग्रेस को सीएम ममता (CM mamata banerjee) का राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में जाना हजम नहीं हो रहा है. गठबंधन में पहले से ही कांग्रेस के रिश्ते आम आदमी पार्टी के साथ खराब हैं ऐसे में अब उसके रिश्ते तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ भी बिगड़ सकते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhury, ) ने रविवार को नई दिल्ली में जी20 बैठक के अवसर पर रात्रिभोज में शामिल होने के सीएम ममता बनर्जी के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का “कोई अन्य कारण” था.

TMC ने भी किया बड़ा पलटवार

टीएमसी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के अस्तित्व में आने के लिये प्रमुख सूत्रधारों में से एक हैं और कांग्रेस नेता को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किए जाने वाले कुछ प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें व्याख्यान देने की जरुरत नहीं है.

किन नेताओं ने रात्रिभोज में शामिल होने के लिए प्रेरित किया

कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “जब कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज में शामिल होने से परहेज किया तो वहीं दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली चली गईं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थीं.” उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि किस बात ने उन्हें इन नेताओं के साथ रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया.” बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गई थीं, जबकि अगले दिन रात्रिभोज रखा गया था.

यह भी पढ़ें- Skill development scam: चंद्रबाबू नायडू भेजे गए जेल, 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, TDP ने किया बंद का आह्वान

‘दिल्ली पहुंचने का क्या और भी कोई कारण’

कांग्रेस नेता ने पूछा, “क्या उनके इस अवसर पर शामिल होने के पीछे कोई और कारण है?” उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हर कोई जानता है कि ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सूत्रधारों में से एक हैं और कोई भी उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता. सेन ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि राज्य की मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के तहत जी20 के अवसर पर रात्रिभोज में शामिल होने के लिए कब जाएंगी.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago